सारा अली खान की लव स्टोरी में मम्मी अमृता सिंह बनीं विलेन! नहीं चाहतीं कि…
मुंबई 22 अप्रैल 2021। हर मां-बेटी की तरह ही सारा अली खान (Sara Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) की बॉन्डिंग कमाल की है. दोनों मां बेटी अक्सर एक साथ फोटोशूट करवाती हैं और साथ में समय बिताती हैं. फिल्मों में काफी बिजी होने के बाद भी सारा अपनी मां के साथ समय गुजारने का मौका निकाल ही लेती हैं सारा अली अपनी मम्मी अमृता से हर बात शेयर करती हैं,यहां तक कि दिल का मामला भी. अमृता सिंह अपनी बेटी सारा के रिलेशनशिप पर नजर भी रखती हैं.फिलहाल एक्ट्रेस सारा अली खान सिंगल हैं. अमृता सिंह चाहती हैं |
फिलहाल सारा अपने करियर पर फोकस कर ना कि प्यार-मोहब्बत के पचड़े में पड़े मीडिया की खबरों की मानें तो सारा और कार्तिक आर्यन के ब्रेकअप की बड़ी वजह अमृता सिंह ही थीं. अमृता सिंह को लगता है कि सारा को बहुत सोच समझ कर किसी से रिलेशनशिप बनाना चाहिए मीडिया की खबरों के मातिबक सारा अली फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत से प्यार कर बैठी. लेकिन ये प्यार परवान चढ़ता इससे पहले ही अमृता ने किस्सा ही खत्म कर दिया. इसे लेकर कई बार मां-बेटी के बीच झगड़े की खबरें भी आई थीं अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी सारा की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं. लेकिन अमृता सिंह ने समझाबुझा कर सारा को अपने करियर पर फोकस करने को कहा हैं |
मीडिया की खबरों के मुताबिक सारा पूर्व गृहमंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहाड़िया को भी डेट कर चुकी हैं. कहते हैं कि जब भी सारा किसी के साथ क्लोज होने लगती हैं तो अमृता नाराज हो जाती हैं शायद इसके पीछे अमृता सिंह का खुद का एक्सपीरिएंस है. एक मां होने के नाते नहीं चाहतीं कि सारा अपनी जिंदगी में किसी तरह के इमोशनल ट्रामा को फेस करे. इसलिए अमृता चाहती हैं अभी सारा अपना सारा फोकस करियर बनाने पर दें एक चैट शो पर जब अमृता सिंह से पूछा गया था कि अगर उनकी बेटी ने शादी कर ली तो अमृता ने कहा था कि ‘अगर मेरी बेटी ने ऐसा किया तो उसकी पिटाई कर दूंगी’