बॉलीवुड में फिर शोक : विधु विनोद चोपड़ा के बड़े भाई वीर चोपड़ा का कोरोना से निधन,बड़ी फिल्मों की कहानियों को करते थे………OK
मुंबई 9 जुलाई 2021I वीर चोपड़ा ने विधु के कई प्रॉजेक्ट्स की स्क्रिप्ट्स में अहम भूमिका निभाई। ‘परिंदा’ की स्क्रिप्टिंग के दौरान जब विधु ने वीर के साथ पहला ड्राफ्ट शेयर किया तो उन्हें पहला हाफ का प्रड्यूसर-डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) के बड़े भाई वीर चोपड़ा (Vir Chopra) का को निधन हो गया। वह कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे थे। उन्होंने विधु के साथ ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘ब्रोकेन हॉर्सेस’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ और ‘3 इड्यिट्स’ जैसी फिल्मों पर काम किया था। फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर चोपड़ा का निधन हो गया है। वीर कोरोना कॉम्पिलिकेशन से जूझ रहे थे। उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली। उनकी याद में विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा ने दोनों की एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर फिल्म ‘3 इडियट्स’ के प्रीमियर के वक्त ली गई थी।
शेयर किया पोस्ट………….
अनुपमा ने लिखा कि ‘विनोद हमेशा कहते हैं कि वीर उनका बेटर वर्जन है, कोई मां- बहन की गालियां नहीं, उच्च शिक्षित (लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी) और परिवर्तनशील। वे इतने एक जैसे दिखते थे कि जब विधु चोपड़ा और मेरी शादी हुई तो लोग वीर को बधाई देते थे। हमेशा के लिए उनकी यादें हमारे लिए आशीर्वाद बनी हुई हैं। “3 इडियट्स” के प्रीमियर के दौरान फोटो ली गई।‘
अनुपमा के पोस्ट पर उनके दोस्तों और फैंस ने शोक जताया। अभिनेता नकुल मेहता ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी पोस्ट किया। टिस्का चोपड़ा लिखती हैं- ‘अनु’, इसके साथ उन्होंने भी हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया। शबाना आजमी ने कमेंट किया- ‘हमारी संवेदना।
मुख्य फिल्में……….
बता दें कि विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म ‘3 इडियट्स’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ सहित अन्य फिल्में प्रोड्यूस की हैं। पिछले साल उनकी फिल्म ‘शिकारा’ अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।