Mouni Roy ने ‘पतली कमरिया’ सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, खूब देखा जा रहा है वीडियो…..
मुंबई 18 मार्च 2021। वीडियो में एक्ट्रेस ‘पतली कमरिया’ (Patli Kamariya) सॉन्ग पर जबरदस्त डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.टेलीविज़न और फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. उनका कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा देता है. मौनी रॉय के फैन्स फॉलोइंग में पिछले कुछ वक्त में जबरदस्त उछाल आया है. एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और डांस के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. इन दिनों सोशल मीडिया पर मौनी रॉय का एक जबरदस्त डांस वीडियो धमाल मचा रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस ‘पतली कमरिया’ (Patli Kamariya) सॉन्ग पर जबरदस्त डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसने फैन्स को दीवाना बना दिया है.
‘पतली कमरिया’ गाने पर मौनी रॉय के डांस वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ करने वालों का तांता लगा हुआ है. एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “इस गाने की खुशी में इस गाने पर पहले ही डांस कर लिया.”‘पतली कमरिया’ सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है. जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने को अरविंद खैरा ने दुबई में शूट किया है और इसे तनिष्क बागची ने लिखा है. गाने को आवाज तनिष्क बागची, सुख ई और परम्परा टंडन ने दी है.
बता दें कि अभिनेत्री ने ‘क्यूंकी सास भी कभी बहू थी’ के साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा और घर-घर में अपनी पहचान बनाई. मौनी रॉय ‘कस्तूरी’, ‘देवों के देव… महादेव’ और ‘नागिन’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं.एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ स्पोर्ट्स फिल्म ‘गोल्ड’, ‘मेड इन चाइना’ और ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ में काम कर चुकी हैं. अभिनेत्री जल्द ही ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी.