मुंबई 9 मार्च 2021. नीतू कपूर ने इन खबरों की पुष्टि कर दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि रणबीर की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए सभी को ये जानकारी दी है। उन्होंने रणबीर की एक तस्वीर शेयर की है, इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि रणबीर की हालत अभी कैसी है। उनके इस पोस्ट पर रणबीर के फैंस चिंता जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं।
चल रहा है रणबीर का इलाज
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर रणबीर कपूर की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ कैप्शन में नीतू ने लिखा- ‘आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रणबीर कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। उनकी दवाइयां चल रही हैं और वो अच्छी तरह रिकवर हो रहे हैं। वो फिलहाल घर में सेल्फ क्वारंटाइन में हैं और सारे एहतियात बरत रहे हैं’। यहां देखें नीतू कपूर द्वारा शेयर किया गया पोस्ट-
नीतू के इस पोस्ट पर रणबीर के फैंस कमेंट्स के जरिए उनकी सेहत जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नीतू कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। हालांकि, वो इलाज के बाद ठीक भी हो गई थीं।