मरवाही उप चुनाव : दूसरे चरण की गिनती पूरी.. कांग्रेस की बढ़त कम लेकिन बरक़रार……. 3664 मतों की बढ़त……. नोटा को भी मिल रहे हैं मत..

Update: 2020-11-09 23:09 GMT

मरवाही,10 नवंबर 2020। मरवाही उप चुनाव में में दूसरे चरण की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें अब कुल मिला कर भाजपा के डॉ गंभीर सिंह को 4850 मत, जबकि कांग्रेस को 8520 मत मिले हैं। कांग्रेस की राउंड वार बढ़त घटी है, हालाँकि कुल अंतर 3664 है। दिलचस्प यह भी है कि नोटा तेज़ी से अपने मतों में वृद्धि करते दिख रहा है।अब तक नोटा को 310 मत मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News