लोकवाणी 12 जनवरी को: ’सेवा का एक साल’ विषय पर होगी बात…

Update: 2020-01-08 13:56 GMT

रायपुर, 8 जनवरी 2020 मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की छठवीं कड़ी का प्रसारण आगामी 12 जनवरी को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी में इस बार का विषय ’सेवा का एक साल’ रखा गया है।

Tags:    

Similar News