वरुण धवन को कृति सेनन ने दिया धक्का, बिगड़ गया बैलेंस

Update: 2021-04-01 05:31 GMT

मुंबई 1 अप्रैल 2021. वरुण धवन और कृति सेनन अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी भेड़िया की शूटिंग कर रहे हैं। उनके अरुणाचल प्रदेश के शेड्यूल से कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं। बीते दिनों उनका होली सेलिब्रेशन चर्चा में था। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वरुण पानी के किनारे खड़े हैं। इस बीच कृति उन्हें धक्का दे देती हैं जिससे वरुण काफी डरे नजर आ रहे हैं। हालांकि वह वरुण को पीछे से पकड़ लेती हैं।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वरुण किसी जंगल में खड़े हैं। सामने नीचे की तरफ पानी की धार बह रही है। कृति उनके पीछे खड़ी दिखाई दे रही हैं। इसी बीच वह वरुण को धक्का देती हैं और पीछे से पकड़ लेती हैं। वह गिरते तो नहीं लेकिन काफी डर जाते हैं। वीडियो में शूटिंग क्रू भी नजर आ रही है। कैमरामेन सीन को दूर से शूट करते भी दिख रहे हैं।

Tags:    

Similar News