कार्तिक आर्यन ने जाह्नवी संग शेयर की ये फोटो, कोरोना के खिलाफ शुरू किया अभियान

Update: 2020-03-07 16:33 GMT

मुंबई 7 मार्च 2020. कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को शेयर की है। इसमें उनके साथ जाह्नवी नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, ‘आपके बर्थडे के शुभ अवसर पर #वॉश योर हैंड्स शुरू करते हैं। #कोरोनास्टॉपकरोना। कार्तिक की इस पोस्ट पर जाह्नवी ने रिएक्ट करते लिए लिखा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बर्थडे विश।

बता दें कि चीन से शुरू होकर कोरोना वायरस धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी फैल रहा है। भारत में भी यह खतरनाक वायरस पहुंच चुका है। इससे कई लोगों के संक्रमित होने की खबरें सामने आई हैं। इससे बचाव करने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सनी लियोनी, प्रभास, ऋतिक रोशन, कृति सैनन और परिणीति चोपडा़ मास्क पहने नजर आ चुके हैं।

जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही Gunjan Saxena: The Kargil Girl में दिखाई देने वाली हैं। इसमें जाह्नवी के अलावा पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी अहम रोल में हैं।

Tags:    

Similar News