बच्चें को अस्पताल से घर लेकर पहुंचीं करीना, सामने आया वीडियो

Update: 2021-02-23 01:50 GMT

मुंबई 23 फरवरी 2021. करीना कपूर अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद आज अस्पताल से डिस्टार्ज हो गई हैं। इसके बाद वो अपने नन्हे मेहमान को लेकर घर भी पहुंच गई हैं। हाल ही में पूरे परिवार के साथ एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सैफ अली खान और तैमूर भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि ये चारों कार से अपने घर पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अपने छोटे भाई को घर लाने की एक्साइटमेंट तैमूर के चेहरे पर साफ नजर आ रही हैं। हालांकि, करीना और उनके बेबी की पहली झलक अभी नहीं मिल पाई है।

दरअसल, हाल ही में मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर करीना-सैफ और तैमूर का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ये सभी एक कार से घर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। कार की फ्रंट सीट पर तैमूर और सैफ दिख रहे हैं तो वहीं मालूम होता है कि बैक सीट पर करीना हैं, हालांकि उनकी झलक देखने को नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में करीना के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ और तैमूर उन्हें घर लेकर पहुंच चुके हैं और उनके साथ बेबी भी है।

Tags:    

Similar News