कंगना रनौत ने दिखाए ‘थलाइवी’ में 20 किलो वजन बढ़ने के फोटोज, लोग बोले- बॉडीसूट समझ आ रहा है
मुंबई 22 मार्च 202। कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज हो रहा है। इस दिन कंगना का बर्थडे भी है। कंगना फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर करती रही हैं। ट्रेलर आउट होने के पहले उन्होंने एक बार फिर से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही अपनी वेट चेंज जर्नी के बारे में भी बताया है। कंगना के फैन्स उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ ट्रोल भी कर रहे हैं। कंगना ने लिखा है, थलाइवी का ट्रेलर लॉन्च होने में एक दिन बाकी है। इस एपिक बायोपिक की शूटिंग में 20 किलो वजन बढ़ाना फिर कुछ ही दिनों में कम करना ही अकेला चैलेंज नहीं था जिसे मैंने फेस किया, कुछ घंटों में इंतजार खत्म हो रहा है, जया हमेशा के लिए आपकी होंगी। फैन्स को ‘थलाइवी’ के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। कुछ यूजर्स नेगेटिव कॉमेंट्स भी कर रहे हैं।
One day to go for the trailer launch of #Thalaivi
Gaining 20 kgs and loosing it all back within a span of few months wasn’t the only challenge that I faced while filming this Epic Biopic, wait is getting over just in few hours Jaya will be your forever ❤️ pic.twitter.com/yeLDPfCdFQ— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 22, 2021
इस फिल्म में कंगना तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत जयललिता का रोल प्ले कर रही हैं। पॉलिटिशन बनने से पहले जया तमिल फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थीं। कंगना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह रेट्रो आउटफिट्स के साथ जयललिता के आइकॉनिक लुक में दिख रही हैं।कंगना पहले भी बता चुकी हैं कि वजन बढ़ने की वजह से उनकी पीठ में दिक्कत हो गई थी। ‘थलाइवी’ को डायरेक्टर एएल विजय डायरेक्ट कर रहे हैं। कंगना के पास ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसे प्रोजेक्ट हैं। वह इनकी शूटिंग से जुड़े पोस्ट भी करती रहती हैं।
Jayalalithaa and MGR were the magical duo on screen, a couple who people could not get enough for years to come. Know their story in #Thalaivi.
Trailer out in 2 days#Vijay @vishinduri @thearvindswami @ShaaileshRSingh @KarmaMediaent @TSeries @vibri_media @ZeeStudios_ #Spri pic.twitter.com/PCp116neUm— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 21, 2021