कंगना रनौत: जन्मदिन पर इस वजह से कंगना रनौत के छलके आंसू, कहा- ‘याद नहीं, आखिरी बार कब रोई थी..’
मुंबई 23 मार्च 2021। बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। कंगना के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म थलाइवी का ट्रेलर (Thalaivi Trailer) रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज के दौरान कंगना रनौत ने फिल्म और अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा भी हो गया कि जन्मदिन के खास मौके पर ही कंगना के आंसू छलक पड़े।दरअसल थलाइवी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना ने फिल्म के निर्देशक विजय के बारे में बात की और कहा, ‘वो अपने जीवन में कभी ऐसे आदमी से नहीं मिलीं, जिसने मेरे अभिनय को लेकर मुझे खराब एहसास ना करवाया हो।’ इसके बाद कंगना भावुक हो जाती हैं, उनका गला भर आता है और आंसू छलक जाते हैं।
थलाइवी के निर्देशक की तारीफ
कंगना ने आगे कहा, ‘मैं इमोशनल महसूस कर रही हूं। आम तौर पर मेरे साथ ऐसा नहीं होता। यह (थलाइवी के निर्देशक विजय) एक शख्स है, जिसने मेरी काबिलियत को लेकर मुझे अच्छा फील करवाया। खास तौर पर जिस तरह पुरुष कलाकार के साथ उनके संबंध होते हैं, वो कभी महिला कलाकारों के साथ नहीं दिखाते। एक निर्देशक होने के नाते मैंने उनसे सीखा कि अपने कलाकारों के साथ कैसे बर्ताव करें और रचनात्मक साझेदारी को आगे कैसे लेकर जाएं।’
I call myself Babbar Sherni cause I never cry I never give anyone the privilege of making me cry, don’t remember when I cried last but today I cried and cried and cried and it feels so good #ThalaiviTrailer https://t.co/lfdXR321O0
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 23, 2021
खुद को बब्बर शेरनी कहती हैं कंगना रनौत
थोड़ी ही देर में कंगना रनौत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद कंगना रनौत ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, ”मैं खुद को बब्बर शेरनी कहती हूं, क्योंकि मैं कभी नहीं रोती। मैं किसी को यह मौका नहीं देती कि वो मुझे रुला सके। याद नहीं, आखिरी बार कब रोई थी, लेकिन आज खूब रोई और रोकर अच्छा लगा।’ गौरतलब है कि कंगना थलाइवी के ट्रेलर को लेकर खूब तारीफें लूट रही हैं।