कंगना रनौत अब इस वजह से हुईं ट्रोल, सेलेब्स ने कहा- ‘दुनिया को ज्ञान देने में…

Update: 2021-04-07 10:40 GMT

मुंबई 7 अप्रैल 2021.

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम उन सेलेब्स के टॉप में रहता है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और बॉलीवुड के साथ ही साथ अन्य मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। बीते कुछ दिनों से एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर बढ़ता दिख रहा है। वहीं हाल ही में कई सितारों के भी कोविड संक्रमित होने की खबरें सामने आई हैं। इस बीच कंगना रनौत जब पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं तो मास्क नहीं पहनने के चलते ट्रोल हो गईं।

ट्रोल हुईं कंगना रनौत
कंगना रनौत हाल ही में डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं। सफेद सूट में कंगना रनौत काफी खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन मास्क नहीं पहने होने के चलते सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। विरल भियानी के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कंगना को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ कुछ सितारों ने भी विरल के इस वीडियो पर कमेंट किया है। किश्वर मर्चेंट ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये कभी भी मास्क नहीं पहनती हैं, यहां तक कि हाथ में भी मास्क नहीं है। ऐसा कैसे?’ वहीं किश्वर के अलावा सुयश राय ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ दुनिया को ज्ञान देने में सबसे आगे खड़े हो जाते हैं। मूर्खता चरम पर है।’ किश्वर और सुयश के भी अलावा भी कुछ सितारों ने कमेंट किया है।

Tags:    

Similar News