जावेद अख्तर मानहानि मामले में, कंगना रणौत को मिली राहत कोर्ट ने दी जमानत………

Update: 2021-03-25 07:45 GMT

मुंबई 25 मार्च 2021। जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रणौत के खिलाफ जमान वॉरंट जारी हुआ था, जिसे रद्द करवाने के लिए कंगना ने कोर्ट का रुख किया और अंधेरी कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दे दी है। कंगना पर आरोप है कि उन्होंने जावेद पर आधारहीन आरोप लगाकर उनका नाम खराब करने की कोशिश की थी। दरअसल अभिनेत्री को समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने की वजह से कोर्ट ने वारंट जारी किया था। हालांकि अब कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।
जावेद अख्तर ने कंगना रणौत पर उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया था। जावेद अख्तर ने कहा था कि कंगना ने उनके खिलाफ कई न्यूज चैनलों में जाकर गलत बयान दिए हैं। जिसकी वजह से उनकी छवि पर गहरा असर पड़ा है। इसके लिए उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग जावेद अख्तर ने की थी।


कंगना ने क्या कहा था
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने बॉलीवुड की कई हस्तियों पर गुटबाजी का आरोप लगाया था। कंगना ने जावेद अख्तर के बारे में कहा था कि उन्होंने ऋतिक रोशन के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी दी थी। जावेद अख्तर ने उन्हें ये भी कहा था कि अगर वो केस वापस नहीं लेंगी तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा। कंगना के इन्हीं बयानों की वजह से जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था।

Tags:    

Similar News