सुशांत मामले में करण जौहर के मैनेजर से पूछताछ करने पर भड़की कंगना रनौत

Update: 2020-07-27 07:10 GMT

मुंबई 27 जुलाई 2020. बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तकरीबन डेढ़ महीने का समय बीत चुका है। मुंबई पुलिस इस मामले में कई प्रमुख हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को बताया कि आने वाले दिनों में महेश भट्ट से भी पूछताछ होगी। इसके बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने टीम कंगना रनौत ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए हैं।

कंगना ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह सुशांत की मौत का मजाक बना रही है। टीम कंगना रनौत ने ट्वीट किया, ‘तो करण जौहर के मैनेजर को पुलिस ने समन किया, लेकिन आदित्य ठाकरे के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर को नहीं। मुंबई पुलिस को सुशांत की हत्या का मजाक बनाना बंद करना चाहिए।’

पुलिस पर ‘भाई-भतीजावाद’ का आरोप लगाते हुए टीम कंगना रनौत ने लिखा कि समन जारी करने में भी मुंबई पुलिस ने बेशर्मी दिखाई है। कंगना को समन किया गया नाकि मैनेजर को। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बेटे के बेस्ट फ्रेंड के मैनेजर को समन भेजा गया। आखिर क्यों? साहब को परेशानी न हो इसलिए?

कंगना की ओर से यह प्रतिक्रिया तब आई, जब राज्य के गृह मंत्री ने बयान दिया कि करण जौहर के मैनेजर से पूछताछ की गई है और जरूरत पड़ेगी तो करण से पूछताछ भी होगी।

Tags:    

Similar News