जवान ने की खुदकुशी, CRPF में पदस्थ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली….कारण अज्ञात

Update: 2020-10-31 01:13 GMT

सुकमा 31 अक्टूबर 2020। तड़के सुबह एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान का नाम रोहित कमलकांता है जो ओडिशा का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक घटना तड़के सुबह की बतायी जा रही है। मृतक जवान रोहित कमलकांता सीआरपीएफ बटालियन 223 मेें तैनात था। आज तड़के उसने अपने कैंप में ही खुद की सर्विस रायफल से गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तब तक के जवान की मृत्यू हो चुकी थी। इधर घटना की सूचना सुकमा पुलिस को दे दी गयी है। जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, ये अभी सपष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल जांच जारी है।

Tags:    

Similar News