जान्हवी कपूर का नौकर कोरोना पाजिटिव, पिता बोनी कपूर बेटी जान्हवी-खुशी के साथ क्वारैंटाइन में….

Update: 2020-05-19 12:17 GMT

मुंबई 19 मई 2020। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों जान्हवी कपूर व खुशी कपूर को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। घर के एक सहायक के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका घर भी सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस बारे में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर चुके हैं।

23 वर्षीय नौकर बोनी कपूर के घर में ही रहता है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बोनी ने अपने आपको परिवार समेत क्वारैंटाइन कर लिया है। बोनी अंधेरी (मुंबई) के लोखंडवाला इलाके में रहते हैं।

बोनी कपूर ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारा स्टाफ का ये शख्स भी जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा। कोरोना पॉजीटिव के संपर्क में आने के चलते हम लोगों को जो भी आवश्यक कदम स्थानीय प्रशासन ने सुझाए हैं, हम उन पर अमल कर रहे हैं। बोनी ने आगे कहा, “मैं, मेरे बच्चे और घर के अन्य कर्मचारी सभी ठीक हैं। हममें से किसी में भी इस बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। दरअसल, लॉकडाउन शुरू होने के बाद से हमने अपना घर नहीं छोड़ा।”

 

Tags:    

Similar News