रेप मामले में ITBP जवान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर तीन सालों से बना रहा था शारीरिक संबंध…पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Update: 2020-01-03 11:14 GMT

बिलासपुर 3 जनवरी 2019। आइटीबीपी जवान के द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना मस्तूरी थाने की है। आरोपी जवान का नाम नरेद्र राय हैं जो कि आईटीबीपी में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। अरोपी मस्तूरी के टिकारी गांव का रहने वाला है। तीन सालों से आइटीबीपी जवान नरेंद्र का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था, उस दौरान दोनों का मिलना जुलना भी होता था। इस बीच दोनो के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बना। पीड़िता जब भी शादी की बात करती तो नरेन्द्र टाल-मटोल कर दिया करता था।

इस बात से दुखी पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता ने इस मामले में गुरूवार को मस्तूरी थाने मे केस दर्ज कराया था। पुलिस ने नरेन्द्र को हिरासत में ले लिया है। आरोपी छुटटी मनाने के लिये अपने गांव टिकारी आया हुआ था, उस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

Tags:    

Similar News