‘नच बलिए 10’ में राखी सावंत पति रितेश संग लगाएंगी ठुमके……? एक्ट्रेस ने इशारों-इशारों में कही बात
नई दिल्ली 17 मार्च। राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने जबरदस्त डांस और अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं. वह एक एंटरटेनर हैं. कुछ समय पहले वह टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) में नजर आई थीं और इसके फिनाले तक जाने में कामयाब रही थीं. ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) के दौरान राखी सावंत (Rakhi Sawant) की शादी और उनके पति रितेश के किस्सों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. इस बीच खबरें आ रही हैं कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) जल्द ही अपने पति के साथ डांसिंग रिएलिटी शो ‘नच बलिए 10’ में नजर आएंगी.ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में राखी सावंत ने इशारों-इशारों में ये बात कही है.
राखी सावंत ने कहा है, ‘हमें एक साथ एक बड़ा रिएलिटी शो मिला है लेकिन मैं इस शो का नाम नहीं बता पाऊंगी. अभी बातचीत चल रही है. शो के मेकर्स रितेश से बात कर रहे हैं. वो काफी बड़ा बिजनेसमैन है और एक शो के लिए वो हर चीज नहीं छोड़ सकता है. ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में राखी सावंत ने इशारों-इशारों में ये बात कही है. राखी सावंत ने कहा है, ‘हमें एक साथ एक बड़ा रिएलिटी शो मिला है लेकिन मैं इस शो का नाम नहीं बता पाऊंगी. अभी बातचीत चल रही है. शो के मेकर्स रितेश से बात कर रहे हैं. वो काफी बड़ा बिजनेसमैन है और एक शो के लिए वो हर चीज नहीं छोड़ सकता है.
‘ईटाइम्स से हुई बातचीत में राखी सावंत ने कहा, ‘कुछ साल पहले मैं और जावेद अख्तर साहब एक ही फ्लाइट से कहीं जा रहे थे. उन्होंने मुझसे कहा कि वह मेरी जिंदगी पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं. किस तरह मैंने स्ट्रगल किया और राखी सावंत बनी. बाद में वह दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गए और हम एक-दूसरे से इस सिलसिले में मिल नहीं पाए. उम्मीद करती हूं कि वह अब थोड़ा समय निकालेंगे और स्टोरी लिखेंगे.’