बहन हो तो कंगना रनौत जैसी, भाई-बहन को तोहफे में खरीदकर दे दिए चार करोड़ का फ्लैट…

Update: 2021-02-02 09:19 GMT

मुंबई 2 फरवरी 2021. बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत फिलहाल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं लेकिन इसके साथ ही वे अपनी फैमिली खासकर अपनी बहन रंगोली चंदेल का पूरा ख्याल रखती हैं। ये बात कंगना ने एक बार फिर साबित कर दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक बोल की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार कंगना एक खूबसूरत वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यह वजह उनकी बहन रंगोली चंदेल, भाई अक्षत और उनके कजिंस से जुड़ी हुई है। कंगना एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी बहन भी हैं। इस बात को साबित करने के लिए किसी गवाह की जरुरत नहीं है, कंगना हमेशा से ही अपने भाई-बहन का सपोर्ट सिस्टम बनके सामने आई हैं।

दरअसल, कंगना रणौत ने अपने भाई-बहनों को लगभग चार करोड़ के घर खरीदकर गिफ्ट किए हैं। जिनमें रंगोली चंदेल, भाई अक्षत और दो कजिंस के नाम शामिल है। कंगना ने यह घर चंडीगढ़ में खरीदे हैं। चारों घरों की कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों का कहना है कि कंगना ने हमेशा अपने भाई-बहनों को सपोर्ट किया है। इस बार उन्होंने चंडीगढ़ के काफी पॉश इलाके में भाई-बहनों को घर गिफ्ट किए हैं। ये घर एयरपोर्ट के काफी नजदीक हैं। घर के आसपास अच्छे मॉल्स और रेस्त्रां भी मौजूद हैं। कंगना ने इससे संबंधित अपने ऑफिशियल अकाउंट से भी एक ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर कंगना का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि हिमाचल के लोगों का सपना ज्यादातर खुद का घर बनाने का होता है। कंगना ने अपने भाई-बहनों का यह सपना पूरा कर दिखाया है। कंगना रणौत के इस कदम से उनकी तुलना हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी से की जा रही है। जॉर्ज क्लूनी ने भी इसी तरह अपने 14 दोस्तों को एक मिलियन (10 लाख) रुपये का चेक दिया था।

Tags:    

Similar News