आईएएस संगीता पी0 जा रहीं सेंट्रल डेपुटेशन पर, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया एनओसी, पढ़िये सूबे से कितने आईएएस हैं प्रतिनियुक्ति पर

Update: 2020-06-21 12:52 GMT

NPG.NEWS
रायपुर, 21 जून 2020। आईएएस संगीता पी0 डेपुटेशन पर जा रही हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें एनओसी दे दिया है। संगीता 2004 बैच की आईएएस हैं। फिलहाल वे आवास एवं पर्यावरण विभाग की सिकरेट्री हैं।
पता चला है, संगीता के पैरेंट्स की तबियत ठीक नहीं चल रही। इसका हवाला देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रतिनियुक्ति के लिए अनुमति देने का आग्रह किया था। सरकार ने इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए कल उन्हें एनओसी दे दिया।
संगीता हैदराबाद में कोई आधार का रिजनल आफिस हैं, उसमें प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं।
इससे पहिले छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस एन बैजेंद्र कुमार, बीवीआर सुब्रमण्यिम, अमित अग्रवाल, विकास शील, निधि छिब्बर, रीचा शर्मा, सुबोध सिंह, रोहित यादव, रीतू सेन, अमित कटारिया, रजत कुमार, मुकेश बंसल डेपुटेशन पर हैं। मुकेश बंसल तो इसी साल की शुरूआत में केंद्रीय कृषि और पंचायत मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पीएस बनकर दिल्ली गए हैं। इस कड़ी में अब संगीता पी का नाम भी जुड़ जाएगा।
कांग्रेस सरकार ने जिन आईएएस अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर जाने की इजाजत दी है, उनमें सबसे पहला नाम रजत कुमार का है। रजत के बाद रीतू सेन, रीचा शर्मा, सुबोध सिंह और फिर मुकेश बंसल।

Tags:    

Similar News