राशिफल: धन-कर‍ियर के मामले में बन सकती हैं आज इनकी बिगड़ी किस्मत, इस राशि वालों को नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग… आज के दिन जन्म लेने वालों में होती हैं ये विशेषताएं, जानिए अन्य राशियों का हाल

Update: 2020-06-16 01:30 GMT

रायपुर 16 जून 2020। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत सिद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। सोमवार की रात को चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मीन से मेष में प्रवेश कर चुका है। मंगलवार को सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा। केतु का स्वभाव रहस्मय माना गया है। इसलिए आज के दिन जिन लोगों का जन्मदिन है उन्हें सहज समझ पाना आसान नहीं होता है। इनके दिमाग को पढ़ना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे लोग शांत स्वभाव के होते हैं। लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है कि इनके स्वभाव में उग्रता नहीं होती है। ये हर कार्य में निपुण होते हैं। ऐसे लोगों को दिमाग अधिक क्रियाशील होता है। इसे लोग कभी खाली नहीं बैठते हैं इनके मस्तिष्क में कुछ न कुछ चलता ही रहता है। इसलिए ये लोग अच्छे रणनीतिकार भी साबित होते हैं। आज के दिन जन्म लेने वालों में कल्पनाशीलता अधिक पाई जाती है. ये विद्वान होते हैं. हर कार्य को बहुत जल्दी समझ लेते हैं।ये दूसरों के बताए मार्ग पर नहीं चलते हैं ये अपने नियम खुद बनाते हैं। ऐसे लोग समाज सुधारक भी बनते हैं। ये अंध विश्वास से दूर रहते हैं। किसी के बताए अनुसार राय नहीं बनाते हैं बल्कि स्वयं का भी दिमाग लगाते हैं और अपने तर्कों की कसौटी पर खरा उतरने के बाद ही उन्हें अपनाते हैं. इन्हें मौलिकता पसंद आती है।

मेष

आज आपको बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर और फायदेमंद सलाह मिलेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी जिससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे समय से पूरा करने में आप सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा।

वृष
आज परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को कामकाज में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ज्यादा महत्वाकांक्षी होने से बचना चाहिए। पुराना किया हुआ निवेश आय प्राप्ति का मुख्य साधन बनेगा। खर्च को नियंत्रित रख कर भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास करेंगे।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज अपनी इंट्यूशन पावर का उपयोग डिसीजन लेने में करना चाहिए। कामकाज में खूब मन लगेगा और मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। धन प्राप्ति की बहुत अच्छी संभावना है। परंतु खर्चे भी तंग करेंगे।

सिंह
सिंह राशि के जातकों का पूरा ध्यान इस वक्त धन प्राप्ति की ओर रहेगा। जिसके लिए वह पूरे प्रयास करेंगे और सफल होंगे। आसानी से काम बन जाएंगे। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी हुई है। धर्म-कर्म के कामों पर धन खर्च का योग बनता है।

कन्या
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आपके ऊपर हावी रहेंगे। जिसकी वजह से कामकाज में भी कुछ रुकावटें रहेंगी और लाभ बाधित होने की संभावना है। मन को शांत रखने के लिए अध्यात्म का सहारा लें।

तुला
आज किसी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आप किसी तरह के विचारों में खोये रह सकते हैं, इससे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

वृश्चिक
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढेंगी। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे रिश्तों में मजबूती आयेगी।

धनु
आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। अचानक से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल बनगा। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलु सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेंगी। व्यापार में मुनाफा होगा।

मकर
आज आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ
आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई गेम खेलेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है।

मीन
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। ऑफिस का माहौल थोड़ा आज थोड़ा अलग रहेगा। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा। शाम को घर वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे

Tags:    

Similar News