फ़िल्म कोई मिल गया ऐक्टर के खिलाफ हिट ऐंड रन का केस… मदद का झांसा देकर भागने का आरोप
मुंबई 7 सितम्बर 2021। बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि रजत बेदी की कार ने एक शख्स को टक्कर मार दी है। फिल्म ‘कोई मिल गया’ में विलेन का रोल प्ले करने वाले इस एक्टर के खिलाफ खिलाफ अंधेरी इलाके के डीएन नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने शख्स के परिवार को आश्वासन दिया है कि वह उनका पूरा ट्रीटमेंट कराएंगे, हालांकि बाद में वह वहां से निकल लिए। एक्सीडेंट में घायल हुए शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, डी एन नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर अधिकारी मिलिंद के अनुसार, रजत बेदी के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। रतज को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने भी बताया है कि घायल विक्टिम का इलाज करने वाले कूपर अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया है कि शख्स की हालत बेहद नाजुक है। शख्स के सिर में चोट लगी है और वो इस वक्त आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक्टर की ओर से कोई सफाई नहीं दी गई है।
रिपोर्ट में विक्टिम की पत्नी का कहना है कि ‘ये हादसा सुबह 6.30 बजे हुआ जब मेरे पति काम से वापस आ रहे थे और रोड क्रॉस करते समय वह एक्टर की गाड़ी की चपेट में आ गए। इसके बाद रजत उन्हें लेकर कूपर अस्पताल आए। यहां भर्ती कराने के बाद उन्होंने कहा है कि वह हमारी मदद करेंगे। उन्होंने कहा था कि वह और उनके ड्राइवर अस्पताल में ही रहेंगे, लेकिन फिर उन्होंने बाद में कहा कि वह जा रहे हैं और वापस नहीं आए।