स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने क्वारनटाईन में रहते हुए एम्स के डायरेक्टर नितिन से ली तैयारियों और मरीज़ों की जानकारी..सुबह बस्तर में नर्स और दो पुलिस जवानों को भी लगाया था फ़ोन0

Update: 2020-03-29 13:15 GMT

रायपुर,29 मार्च 2020। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने क्वारनटाईन में रहते हुए कोरेना संक्रमण से बचाव अभियान में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधा संवाद शुरु किया है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने सुबह बस्तर में स्टाफ़ नर्स और ड्यूटी में लगे जवानों से बात की और उनकी हौसला अफजाई की।

Full View

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कवर्धा , दुर्ग , बिलासपुर , सरगुजा, सूरजपुर , कोरिया, जशपुर कलेक्टर से भी चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

देर शाम उन्होंने एम्स के डायरेक्टर से बात की और कोरोना संक्रमित मरीज़ों की हालत और तैयारियों की समीक्षा की।


स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने एम्स के डायरेक्टर नितिन से चर्चा की और मौजुदा स्थितियों की समीक्षा करते हुए तैयारियों की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मरीज़ों की हालत को लेकर भी जानकारी ली।


स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव रोज़ाना प्रदेश के विभिन्न संभागों के किसी भी अस्पताल में फ़ोन लगाकर जानकारी लेते रहेंगे।

Tags:    

Similar News