HAPPY BIRTHDAYS : जुलाई 2021 के महीने में जन्मदिन मनाने जा रहे, ये बॉलीवुड फिल्म के एक्ट्रेस सितारे

Update: 2021-07-01 09:47 GMT

मुंबई 1 जुलाई 2021। बॉलीवुड एक्ट्रेस के जन्मदिन में सोशल मीडिया पर एक बड़ा ईवेंट होता है और इस दौरान सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ जाती है। जुलाई महीने में भी कई फिल्म सेलेब्स का जन्मदिन आने वाला है। आइए एक नजर डालते हैं इस महीने में आने वाले सेलेब्रिटीज के जन्मदिन पर, किस दिन किसका बर्थडे मनाया जाने वाला है।


1 रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakrabarty- Jul 1)
रिया चक्रवर्ती ने 1 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस बीते 1 साल में सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर लगातार चर्चा में रही हैं।

2 कटरीना कैफ (Katrina Kaif- Jul 16)
फिल्म जगत की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रही कटरीना कैफ का जन्म 1984 में 16 जुलाई को हुआ था। 37 वर्षीय एक्ट्रेस कई न्यू कमर्स के लिए प्रेरणा हैं।

3 प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra- Jul 18)
भारतीय अभिनेत्री और हॉलीवुड तक धूम मचाने वालीं प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था। वह 39 साल की होने वाली हैं।

4 भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar- Jul 18)
शुभ मंगल सावधान अभिनेत्री का जन्म 18 जुलाई 1989 में हुआ था और वह आने वाले दिनों में 32 साल की होने वाली हैं।

5 कियारा आडवाणी (Kiara Advani, Mumtaz- Jul 31)
तेजी से बढ़ती फैन फॉलोविंग के साथ कियारा आडवाणी युवाओं के बीच पसंदीदा अभिनेत्री बनती जा रही हैं। उनका जन्म साल 1992 में हुआ था। आने वाली 31 जुलाई को वह 28 साल की होने वाली हैं।

Similar News