दूल्हें के उड़े होश: शादी के 10वें दिन बाद दुल्हन निकली 8 महीने की गर्भवती… पति बोला-लड़की वालों ने दिया धोखा, जबरदस्ती कराई शादी… पुलिस में हुई शिकायत
बरेली 1 अक्टूबर 2021. बरेली के किला के सराय मोहल्ले में शादी के दस दिन बाद दुल्हन आठ महीने की गर्भवती मिली है. अब दूल्हे के परिवार से इसकी शिकायत पुलिस में की है. वहीं दुल्हन के घरवालों को आरोप है कि दूल्हे के युवती से पहले से संबंध थे। अब दूल्हे के परिवार वालों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने सीओ किला को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है। किला का युवक फुटवियर की दुकान पर काम करता है। मोहल्ले की एक युवती से दस दिन पहले उसका निकाह कराया गया। युवती आठ माह की गर्भवती है।
युवक का कहना है कि युवती के साथ उसका कोई अफेयर नहीं था। युवती के घरवालों ने दबाव बनाकर उसके साथ निकाह करवा दिया। जब युवती शादी के बाद घर आई तो पता लगा कि उसके गर्भ में आठ माह का बच्चा है। इसको लेकर घर परिवार में काफी हंगामा मचा। लेकिन लड़की वाले मानने को तैयार नहीं। उनका कहना है कि शादी से पहले से दूल्हे के युवती से संबंध थे। बच्चा उसी का है। मंगलवार को परिवार वालों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। जिस पर एसएसपी ने सीओ किला आशीष प्रताप सिंह को जांच सौंपकर कार्रवाई के लिये कहा है। गुरुवार को युवती को सीओ के सामने पेश किया जायेगा। वहीं इसकी समस्या का हल होगा।
लड़के वालों ने दावा किया है कि युवती के उसकी बहन के देवर से संबंध थे। उसके गर्भ में उसी का बच्चा है। बहन का देवर लखनऊ में रहता है। उसके साथ ही अफेयर की चर्चा है। लड़के वालों के पास एक वीडियो है। जिसमें उसने स्वीकार किया है कि बच्चा उसके प्रेमी का है।
बता दें युवती ने कुछ दिन पहले ही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. युवती लखनऊ में रहने वाले अपने प्रमी के साथ शादी करने की जिद कर रही थी. शादी नहीं होने पर उसने जान देने की कोशिश की थी. दूल्हे पक्ष का आरोप है कि जबरदस्ती युवती के घरवालों ने अफेयर का आरोप लगाकर युवक से शादी करवा दी.
वहीं लड़की वाले मानने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि शादी से पहले दूल्हे के युवती संबंध थे और ये बच्चा उसी का है। मंगलवार को दूल्हे के परिवार वालों से इसकी शिकायत एसएसपी से की। इसपर एसएसपी ने सीओ किला आशीष प्रताप सिंह को जांच सौंपकर कार्रवाई के लिए कहा. युवती को गुरुवार यानी आज सीओ के सामने पेश किया जाएगा।