लॉकडाउन: फिर से दिखाई जाएगी ‘महाभारत’ और ‘रामायण’!… लोग ने कहा- पुराने दिन वापस आए…सोशल मीडिया पर उठी थी रामायण और महाभारत के प्रसारण की मांग…

Update: 2020-03-26 07:49 GMT

नईदिल्ली 26 मार्च 2020। कोरोना वायरस के कहर के चलते पूर देश में पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों तक के लिए लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। एक तरफ जहां कोरोना वायरस से देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। इस बीच अब सोशल मीडिया यूजर्स रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण करने की मांग भी कर रहे थे। इसे लेकर प्रसार भारती (दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो) के सीईओ शशि शेखर ने कहा है कि वे जिन लोगों के पास ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के राइट्स हैं, उनके साथ बातचीत चल रही है। इस बारे में वह जल्द ही अपडेट दे देंगे।

इस अपडेट के बाद तो जैसे सोशल मीडिया पर तहलका ही मच गया है। फैन्स ने 90 के दशक के सीरियलों को लेकर अपनी फरमाइशें करनी शुरू कर दी हैं और उस सुनहरे दौर के हिट शोज की लिस्ट निकालकर ट्विटर पर शेयर भी कर दी है।

एक दौर में टीवी के दो सबसे बड़े शोज रहे रामायण और महाभारत को फिर से रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस बात की पुष्टि भी हो गई है। ये खबर 90s किड्स के किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

बता दें कि कि साल 1987 में रामनंद सागर ने ‘रामायण’ बनाई। ठीक इसके एक साल बाद 1988 में बी.आर. चोपड़ा ने ‘महाभारत’ को पर्दे पर उतारा। टीवी के इस नए दौर में भारतीयों घरों में इन दोनों ही मैथालॉजी शोज़ धूम मचा दी। उस समय इस शो को देखने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगा करती थीं। इसके बाद भी इसे शो का डीडी से इतर विभिन्न चैनलों पर पुन: प्रसारण हो चुका है।

Tags:    

Similar News