छात्रा से गैंगरेप: बलरामपुर में सातवीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप, शादी से लौटते दो बहनों का किया अपहरण फिर दिया वारदात को अंजाम

Update: 2021-06-30 03:09 GMT

बलरामपुर,30 जून 2021। बीते 27-28 जून की दरमियानी रात गाँव की ही शादी से लौट रही दो बहनों का उनके घर से दो सौ मीटर पहले अपहरण कर छ किशोर गाँव के बाहरी इलाक़े में ले गए, जहां पर 13 वर्षीया छोटी बहन से दो किशोरों ने अनाचार किया। बड़ी बहन के चीख पुकार मचाने पर सभी आरोपी भाग गए। पुलिस ने हालाँकि उन्हें कुछ ही घंटों में पकड़ लिया।
छोटी बहन सातवीं कक्षा की जबकि बड़ी बहन दसवीं कक्षा की छात्रा है। दोनों बहनें गाँव में आयोजित शादी समारोह से वापस घर लौट रही थीं। तभी छ किशोरों का समुह उन्हें बलपूर्वक उठा ले गया। बड़ी बहन किसी तरह बच कर भाग निकली और परिजनों को बताया तो परिजनों ने समूह में आरोपियों की तलाश शुरु की। छोटी बहन को घटना स्थल से अचेत अवस्था में लाया गया, जबकि आरोपी किशोर भाग गए थे।
पुलिस ने सभी किशोरों को गिरफ़्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि इन्हीं किशोरों के समुह ने 22 मई को भी एक किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की थी, लेकिन परिजनों ने प्रतिष्ठा के भय से रिपोर्ट नहीं लिखाई और किशोरों का मनोबल बढ़ गया।

Tags:    

Similar News