जैद संग इस दिन निकाह करेंगी गौहर खान, सामने आई डेट

Update: 2020-11-21 02:47 GMT

मुंबई 21 नवंबर 2020. बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों जैद दरबार के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने सगाई की थी। अब गौहर और जैद दरबार की निकाह की डेट सामने आ गई है। खबर है कि दोनों अगले महीने 25 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, गौहर और जैद की निकाह मुंबई के आईटीसी मराठा में होगी। इससे पहले यह कपल पुणे के हिस्टोरिकल फोर्ट जाधवगढ़ होटल जाएगा, जहां पर दोनों प्री-वेडिंग शूट कराएंगे। सोर्स ने बताया कि 22 दिसंबर से वेडिंग सेरेमनी शुरू हो जाएगी। कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे।

मालूम हो कि निकाह से पहले यह कपल वेकेशन एंजॉय करने के लिए दुबई गए हैं। वहां पर दोनों साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस दौरान की दोनों की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

कुछ दिनों पहले जैद दरबार के पिता और म्यूज‍िक कंपोजर इस्माइल दरबार ने दोनों के रिलेशन पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए।

Tags:    

Similar News