गैंगरेप: 17 लोगों ने 5 बच्चे की मां के साथ किया गैंगरेप…. बाजार से लौट रही महिला का पति के सामने ही किया सामूहिक दुष्कर्म…..सीएम के गृहनगर की घटना से मचा हड़कंप

Update: 2020-12-09 11:18 GMT

दुमका 9 दिसंबर 2020। झारखंड के दुमका से दिल को दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां पति के सामने ही महिला से 17 लोगों ने गैंगरेप किया। घटना मंगलवार रात की है। महिला 5 बच्चों की मां है, जिसके साथ 17 लोगों ने गैंगरेप किया। महिला अपने पति के साथ बाजार से घर आ रही थी। तभी बदमाशों ने महिला के पति को बंधक बनाया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी राम मोहली समेत 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पति का कहना है कि गांव में हर मंगलवार को बाजार लगता है. वो अपनी पत्नी के साथ करीब आठ बजे बाजार से घर लौटकर घर आ रहा था. रास्ते में नशे में धुत करीब 17 लड़के खड़े थे. उनमें से पांच लड़कों ने उसे और दो ने पत्नी को पकड़ लिया. बाकी लड़के पत्नी को उठाकर झाड़ियों की तरफ ले गये. फिर बारी-बारी करीब 12 बजे रात तक गैंगरेप किया. घटना के बाद सभी ने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

दुष्कर्म करने वालों में शामिल राम मोहली को पत्नी पहचानती थी। जबकि बाकी को नहीं पहचानती है। इधर, सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद डीआईजी और एसपी मुफ्फसिल थाना पहुंचे और महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

Tags:    

Similar News