फूफा ने की भतीजे की हत्या: सोते हुये भतीजे को कुल्हाड़ी से काट डाला, मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार

Update: 2020-11-21 05:38 GMT

रायपुर 21 नवंबर 2020। मामूली विवाद के चलते फूफा ने सो रहे भतीजे की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी है। मामला मुजगहन थाना के धनेली गांव का है। मृतक का नाम किरण तोंडर है जो अपने फूफा आरोपी मयाराम के साथ चौकीदारी का काम करता था।
शुक्रवार की रात दोनों फूफा-भतीजा काम पर आये हुये थे। दोनों का किसी बात को लेकर एक दूसरे के साथ रात में विवाद हुआ था। विवाद शांत होने के बाद किरण तोंडर सोने के लिए चला गया। देर रात आरोपी ने सोते हुये अपने भतीजे पर कुल्हाड़ी ताबाड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत मुजगहन थाने में दर्ज करायी। परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी मयाराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 307 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। आरोपी मयाराम …

Tags:    

Similar News