कोरोना के डर से राजधानी में PSO ने की सुसाइड, नोट में लिखा- मै कोरोना से डर गया, छुट्टी से हूँ परेशान…. पूर्व मंत्री का रहा है PSO

Update: 2020-05-21 16:49 GMT

रायपुर 21 मई 2020। राजधानी में पूर्व मंत्री के पीएसओ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पास से एक सुसाईड नोट पुलिस ने बरामद किया हैं, जिसमें आत्महत्या का कारण छुटटी रहने से परेशान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना सिविल लाईन थाना क्षेत्र की है।

मृतक पीएसओ का नाम छत्रराम साईतोड़े है जो शांतिनगर स्थित सिंचाई काॅलोनी सरकारी आवास में अपने बेटे के साथ रहता था। मृतक छत्रराम बीजेपी के पूर्व मंत्री रामविचार नेताम का पीएएसओ था, जो कोरोना महामारी के कारण लाॅकडाउन के चलते घर पर ही समय बीता रहा था। मृतक की पत्नी भिलाई में रहती है। आज दोपहर को जवान ने अपने कमरे में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। शाम में जब मृतक का पुत्र घर पहुंचा तब इस घटना की जानकारी उसे हुई, जिसके बाद इसकी सूचना सिविल लाईन पुलिस को दी गयी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण कोरोना महामारी से डर और लाॅकडाॅन के चलते छुटटी होनी से तनाव की बात कही गई है। फिलहाल इस मामले मेें पुलिस जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News