पूर्व चीफ सिकरेट्री अजय सिंह योजना आयोग के उपाध्यक्ष बने…. राज्य सरकार ने पोस्ट रिटायरमेंट दी पोस्टिंग…. फरवरी 2020 में हुए थे रिटायर….चार्ज लिया

Update: 2020-03-05 13:49 GMT

रायपुर 5 मार्च 2020। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह को पोस्ट रिटायरमेंट पोस्टिंग दी है। राज्य सरकार ने उन्हें योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है। इसी पद पर रहते वे 29 फरवरी को आईएएस से रिटायर हुए थे।

राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश के बाद उन्होंने आज राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
इस अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्य योजना आयोग के कार्यालय ‘योजना भवन‘ में आयोग के सदस्य डाॅ. के. सुब्रमणियम तथा सदस्य सचिव वत्सला मिश्रा द्वारा उनका स्वागत किया गया।

अजय सिंह 1983 बैच के आईएएस अफसर हैं। मूल रूप से मुंगेली के रहने वाले अजय सिंह फरवरी 2020 में रिटायर होने के 13 महीने पहले ही चीफ सिकरेट्री पद से हटा दिये गये थे। उन्हें राज्य सरकार ने राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया था। साल 2018 की 11 जनवरी को उन्हें चीफ सिकरेट्री बनाया गया था, वो 3 जनवरी तक राज्य के मुख्य सचिव बने रहे। बाद में उनकी जगह पर 1986 बैच के सुनील कुजूर को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया था।

Tags:    

Similar News