एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज की FIR……… कोरोना नियमों के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज

Update: 2021-03-15 02:23 GMT

मुंबई 15 मार्च 2021। बीएमसी के ट्विटर हैंडल से आज एक ट्वीट हुआ है जिसमें बताया गया कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ट्वीट के मुताबिक इस एक्ट्रेस पर आरोप है कि कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वो नियमों का उल्लंघन करते हुए बाहर घूम रहे हैं. ट्वीट में बीएमसी ने एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया है

बीएमसी के अधिकारी पहुंचे एक्ट्रेस के घर

वहीं, बॉलीवुड सूत्रों के मुताबिक ये एफआईआर गौहर खान के खिलाफ दर्ज हुई है. बताया जा रहा है कि गौहर पर आरोप है कि वो कोरोना से संक्रमित हैं और नियमों का पालन ना करते हुए फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. बताया जा रहा है कि बीएमसी के अधिकारी गौहर खान के घर चेक करने पहुंचे तो वो वहां नहीं मिली

बीते दिनों गौहर के पिता का हुआ था निधन

बताते चले, बीते दिनों गौहर खान के पिता जफर अहमद खान का निधन हो गया था. गौहर के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे. गौहर के पिता को मुंबई में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस दौरान गौहर और जैद का पूरे परिवार मौके पर मौजूद रहा. अंतिम सफर के दौरान गौहर खान के पति जौद दरबार पल पल जफर अहमद खान के साथ ही दिखाई दिए. वहीं अपने पिता के बेहद करीब गौहर खान इस खबर से बुरी तरह टूटी दिखाई दीं. हालांकि, ऐसे मुश्किल समय में भी वो खुद के साथ साथ पूरे परिवार को संभाल रही थीं.

सलमान खान के भाई अरबाद ने भी किया था कोरोना नियमों का उल्लंघन

आपको बता दें, कुछ महीने पहले यूएई से लौटने के बाद क्वारंटीन के नियमों के उल्लंघन न मानने के लिए बीएमसी ने सलमान खान के भाई अरबाज खान व सोहेल खान और सोहेल के बेटे आर्यन के खिलाफ कार्रवाई की थी. फिर सभी को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में क्वारंटीन कर दिया था

 

 

Tags:    

Similar News