Mauni Amavasya 2023: कब है मौनी अमावस्या, जानिए इस दिन राशि के अनुसार दान का महत्व

21 जनवरी 2023 को सुबह 06:17 बजे से मौनी अमावस्‍या की शुरुआत होगी और इसका समापन 22 जनवरी 2023 को सुबह 02:22 मिनट पर किया जाएगा। स्‍नान, दान और व्रत वगैरह 21 जनवरी को रखा जाएगा।

Update: 2023-01-18 18:45 GMT

Mauni Amavasya 2023:; माघ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है इस दिन पवित्र नदियों में देवताओं का वास होता है। अगर आप नदी के तट पर स्‍नान के लिए नहीं जा सकते तो कम से कम घर में ही जल में गंगाजल मिलाकर, मां गंगे का ध्‍यान करके स्‍नान करें। स्‍नान के बाद सामार्थ्‍य के अनुसार दान पुण्‍य करें. इस दिन किए गए दान-पुण्‍य का कई गुना फल ज्‍यादा मिलता है।

21 जनवरी 2023 को सुबह 06:17 बजे से मौनी अमावस्‍या की शुरुआत होगी और इसका समापन 22 जनवरी 2023 को सुबह 02:22 मिनट पर किया जाएगा। स्‍नान, दान और व्रत वगैरह 21 जनवरी को रखा जाएगा।

मौनी अमावस्‍या के दिन स्‍नान और दान का विशेष महत्‍व है। माघ मास में गंगा स्नान शुभ माना जाता है, लेकिन मौनी अमावस्या के दिन स्नान करना विशेष और पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गंगा नदी का जल मौनी अमावस्या के दिन अमृत में बदल जाता है। इस दिन स्‍नान के बाद किया गया गया दान कई गुना अधिक फल देता है। इसी दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था, जिसके कारण इस दिन को मौनी अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हिंदू धर्म के सबसे बड़े कुंभ मेले का सबसे महत्वपूर्ण स्नान भी होता है।

राशि के अनुसार मौनी अमावस्या पर उपाय

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए मौनी अमावस्या के दिन इस राशि के जातक तिल और गेहूं का दान करें। साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाएंऔर पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन खुशहाल रहता है।

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए इस राशि के जातक को जौ और चीनी का दान करना चाहिए। इससे रोजगार और व्यवसाय में सफलता मिलती है।

मिथुन राशि का स्वामी बुध हैं। इस राशि के जातक किसी भी महिला को हरे रंग का वस्त्र दान दें इस दिन अगर संभव हो तो किन्नरों का आशीर्वाद अवश्य लें।

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए इस दिन किसी जरूरतमंद को सफेद रंग के वस्त्र दान करें और साथ ही उन्हें सफेद रंग का खाद्य पददार्थ जैसे चावल, दूध, या सफेद मिठाई भी दान करें।

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं इसलिए अमावस्या के दिन छाता, जूता, गेहूं, धार्मिक पुस्तकें और धन का दान करना चाहिए। इसस् धन संबंधित समस्या भी दूर हो जाएगी। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

कन्या राशि का स्वामी बुध है इसलिए कन्या राशि के जातको को पशुओं को हरा चार खिलाना चाहिए। साथ ही दालें, तिलकुट, आदि का दान भी करना चाहिए।

तुला राशि का स्वामी शुक्र हैं इस दिन कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से जातक के भौतिक सुखों में वृद्धि होने की संभावाना होती है।

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और इस दिन इस राशि के जातकों को तांबे की वस्तुएं दान करनी चाहिए। ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और शत्रुओं का भी नाश होता है।

धनु राशि की स्वामी गुरु हैं । इस दिन चने की दाल,गुड़, शहद आदि का दान किसी मंदिर में करें। ऐसा करने से आपको हर सुख की प्राप्ति होती है।

मकर राशि का स्वामी शनि है और इसलिए मौनी अमावस्या के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधित समस्या भी दूर हो जाएगी।

कुंभ राशि का स्वामी शनि है , इस दिन लोहे का सामान, तिल और सरसों के तेल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यवसाय में आ रही सभी समस्याएं दूर होंगी।

मीन राशि का स्वामी गुरु हैं। इस राशि के जातकों को पीला चंदन, चना और कंबल दान में देना चाहिए। ऐसा करने से मीन राशि के जातकों के जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आएगी और दाम्पत्य जीवन भी मधुर बना रहेगा।

Tags:    

Similar News