Pakistan ke Khilaf Bharat Ke Operations: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ चलाए हैं ये प्रभावी ऑपरेशन, एक क्लिक में पढ़े पूरी जानकारी..

Pakistan ke Khilaf Bharat Ke Operations: पाकिस्तान की करतूतों से पूरा भारत वाकिफ है, कि कैसे पाकिस्तान ने समय–समय पर भारत पर आक्रमण किए है और भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की। जिसके जवाब मे भारत के सैन्य अभियानों द्वारा उसे हर बार हराया गया है।

Update: 2025-10-10 13:06 GMT

Pakistan ke Khilaf Bharat Ke Operations: पाकिस्तान की करतूतों से पूरा भारत वाकिफ है, कि कैसे पाकिस्तान ने समय–समय पर भारत पर आक्रमण किए है और भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की। जिसके जवाब मे भारत के सैन्य अभियानों द्वारा उसे हर बार हराया गया है।

ये सैन्य अभियान न केवल देश की रक्षा क्षमता को दर्शाते हैं बल्कि उसकी आतंकवाद के खिलाफ अपनी साहस को भी प्रदर्शित करते है। आज हम इस लेख में भारत के वीर जवानों द्वारा पाकिस्तान पर किए गए अब तक के सभी सैन्य अभियानों को जानेंगे।

ऑपरेशन रिडल

भारतीय जवानों की वीरता इस युद्ध में साफ-साफ नजर आती है। यह समय है 1965 का, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ा। जिसका कारण था पाकिस्तान ने "ऑपरेशन जिब्राल्टर" के तहत जम्मू और कश्मीर में घुसपैठियों को भेजकर विद्रोह भड़काने की कोशिश की। इस संकट के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन रिडल शुरू किया, जिसका मुख्य उद्देश्य LoC पर पाकिस्तानी घुसपैठ को रोकना और नियंत्रण स्थापित करना था।

ऑपरेशन एब्लेज

पाकिस्तान की सेना हमेशा भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश करते रहे हैं। 1965 में यह अभियान इसी घुसपैठियों के प्रतिउत्तर में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य कच्छ के रण में भारत की संप्रभुता को बनाए रखना और पाकिस्तानी सेना को पीछे धकेलना था। भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संयुक्त रूप से तेजी से कार्रवाई की और पाकिस्तानी सेना को क्षेत्र छोड़ना पड़ा।

ऑपरेशन कैक्टस लिली

यह विश्व इतिहास की सबसे बड़ी घटना थी जो 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के रूप घटित हुई। इस युद्ध के परिणाम स्वरूप बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में सामने आया। पूर्वी पाकिस्तान जिसे बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है यह पाकिस्तानियों से काफी शोषित था जिसे भारतीय सेना द्वारा मुक्त किया गया। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण किया और लगभग 93,000 सैनिकों ने हथियार डाल दिए।

ऑपरेशन ट्राइडेंट और पायथन

1971 के युद्ध में भारतीय नौसेना ने अपनी ताकत का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। ऑपरेशन ट्राइडेंट और ऑपरेशन पायथन कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना के हमलों के कोडनेम थे। ऑपरेशन ट्राइडेंट, जो 4 दिसंबर 1971 को हुआ, इसमें भारतीय नौसेना ने मिसाइल नौकाओं का उपयोग कर कराची बंदरगाह पर हमला किया। इस सफलता के बाद 8 दिसंबर को ऑपरेशन पायथन शुरू किया गया, जिसमें भारतीय नौसेना ने कराची पर दूसरा हमला किया। इसलिए हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ऑपरेशन मेघदूत

सियाचिन ग्लेशियर जो दुनिया का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र माना जाता है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक विवाद का केंद्र रहा है। 1984 में पाकिस्तान ने इस क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की। जिसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन मेघदूत शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य सियाचिन ग्लेशियर पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना था।

ऑपरेशन विजय

ऑपरेशन विजय 1999 में किया गया, जो कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों पर नियंत्रण के लिए चलाई गई। इसका उद्देश्य सभी घुसपैठियों को खदेड़ना और LoC पर नियंत्रण कायम करना था। इस अभियान में भारतीय सैनिकों ने कठिन भूभाग और ऊँचाई पर युद्ध लड़ा।

ऑपरेशन सफेद सागर

कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सफेद सागर के तहत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह वायुसेना का पहला बड़ा युद्धक अभियान था, जिसका उद्देश्य घुसपैठियों के ठिकानों पर सटीक हवाई हमले करना और जमीनी सैनिकों को सहायता प्रदान करना था। वायुसेना ने LoC के पास कई पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले किए।

सर्जिकल स्ट्राइक

सर्जिकल स्ट्राइक, 18 सितंबर 2016 को जम्मू कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के शिविर पर हुए आतंकी हमले में 19 सैनिकों के शहीद होने के प्रति उत्तर में किया गया। इसके जवाब में भारत ने 28 सितंबर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक की, जिसमें भारतीय सेना के पैरा कमांडो ने बॉर्डर पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया।

ऑपरेशन बंदर

ऑपरेशन बंदर का कारण था 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान का शहीद होना। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी 2019 को ऑपरेशन बंदर शुरू किया जिसमें पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला कर उसे नष्ट कर दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर उस हमले का जवाब था जो 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में किया गया था। जिसके जवाब में भारत ने 14 दिन के भीतर 07 मई 2025 को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इस अभियान के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया और आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया।

Tags:    

Similar News