मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती…. इस वजह से कराया गया भर्ती

Update: 2020-06-24 12:10 GMT

मुम्बई 24 जून 2020. बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हालांकि अच्छी बात ये है कि उनकी तबीयत में सुधार है और जल्द डिस्चार्ज हो सकती हैं। सरोज खान के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक ‘कुछ दिनों पहले सरोज खान ने सांस लेने में परेशानी के बारे में बताया, जिसके बाद हम उन्हें अस्पताल लेकर गए। हम सभी लोग टेंशन में आ गए थे। अच्छी बात ये है कि उन्हें कोविड संक्रमण नहीं है। अब वह बेहतर महसूस कर रही हैं। कल तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।’

सरोज खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तीन साल का गैप लिया। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने फिल्म ‘कलंक’ से वापसी की। इससे पहले सरोज खान, गणेश आचार्य को लेकर विवादों में थीं। सीनियर कोरियोग्राफर सरोज खान ने आचार्य पर आरोप लगाया था कि वह डांसर्स का शोषण कर रहे हैं और सीडीए को बदनाम करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। अगली स्लाइड देखें

इस पर आचार्य ने कहा कि ये मेरी छवि खराब करने की साजिश है। हकीकत तो ये है कि सरोज खान और उनके सहयोगियों जैसे लोग इंडस्ट्री में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। दरअसल एक 33 वर्षीय असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन (IFTCA) के जनरल सेक्रेटरी गणेश आचार्य के खिलाफ महाराष्ट्र महिला आयोग और मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अश्लील वीडियो देखने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

 

Tags:    

Similar News