Youtuber Armaan Malik: 5वीं बार बनने वाले हैं 2 बीवियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक पिता? पायल या कृतिका...कौन बनेंगी मां, जानिए किसका हुआ बेबी शॉवर...

Youtuber Armaan Malik: 5वीं बार बनने वाले हैं 2 बीवियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक पिता? पायल या कृतिका...कौन बनेंगी मां, जानिए किसका हुआ बेबी शॉवर...

Update: 2024-06-11 09:04 GMT

Youtuber Armaan Malik

Youtuber Armaan Malik: मुंबई। अरमान मलिक यूट्यूब की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। अरमान मलिक अपनी दो शादियों के लिए खासे चर्चित हैं। पायल और कृतिका मलिक उनकी बीवियां हैं। अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। मलिक फैमिली अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। वह व्लॉग्स पर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सब बताते रहते हैं। हाल ही में अरमान की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। शादी वाली बात ही लोग डाइजेस्ट नहीं कर पा रहे थे कि अब बेबी शॉवर की फोटो वायरल हो रही हैं। खबरें हैं कि अरमान मलिक एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं। इस खबर के आते ही उनके फैंस हैरान रह गए हैं। तो आइए जानते है कौन बनेंगी मां...पायल या कृतिका...


दरअसल, वीडियो में दोनों एक वेन्यू में पहुंचते हैं जहां बेबी शॉवर की डेकोरेशन थी। इसके बाद पायल कहती है कि हम लोग बेबी शॉवर में आ गए हैं। अब आप लोग अंदाजा लगाइए किसका बेबी शॉवर है गोलू का या मेरा। इसके बाद एक केक भी दिखाते हैं जिस पर डैड लिखवाया है। गोलू कहती है कि ये आइडिया अच्छा है आप खुद गेस करो और सीधा बेबी शॉवर पर पता चले। ऐसे बताने में शर्म आती है। 


बता दें कि वैसे इस वीडियो को देखकर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि यह किसी उनके गाने का हिस्सा भी हो क्योंकि इसी व्लॉग में आगे दिखाया गया कि पायल और गोलू, अरमान के साथ डांस करते हैं और सामने कोरियोग्राफर उन्हें डांस सिखाता है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अरमान बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर कंटेस्टेंट बनकर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि वह दोनों पत्नी के साथ नहीं बल्कि अकेले आने वाले हैं।

Full View


Tags:    

Similar News