Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: छोटे भाई के पैरों में गिर अरमान, दोबारा घर छोड़ रोहित! शो में आया ये बड़ा ट्विस्ट...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 July 2024 Full Episode: हिंदी टीवी शो का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में रविवार 21 जुलाई 2024 के एपिसोड में फुल ऑफ ड्रामा रहने वाला है। तो आइए आपको शो की कहानी बताते हैं...

Update: 2024-07-21 07:56 GMT

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 July 2024 Full Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, रोहित के घर वापस आने से पूरे पोद्दार परिवार में खुशी आ गई है। माधव और विद्या तो इतना खुश हैं कि खुशी की वजहसे अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। वही दादीसा रूही से कहती है कि रोहित को घर में वापस लाने वाली वही है और अब वो चाहे तो दोबारा अपना रिश्ता शुरू कर सकती है। दादीसा रूही के हाथ में उसका मंगलसूत्र थमा देती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, कोरस गैंग क्रिकेट खेल रही है कि तभी गेंद रोहित को लगने वाली होती है लेकिन अरमान बीच में आकर उसे बचा लेता है। लेकिन जब रोहित अरमान को देखता है उसे झटक कर धक्का दे देता है। अब वहां सभी घरवाले और अभीरा भी आ जाते हैं। यहां अरमान रोहित के पैरों में गिरकर माफ़ी मांगता है और उसे अपनी सिचुएशन समझाने की कोशिश करता है। 

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अरमान रोहित से कहता है कि वो कैसे रोहित का दिल तोड़ता जब उसे पता था कि वो भी रूही को चाहने लगा था। जिसपर रोहित कहता है कि- ”आपने सोच भी कैसे लिया कि जबरदस्ती की शादी में हम खुश रहते। शादी से रूही नाखुश थी, इसलिए हमदोनों दुखी थे। आपकी वजह से आजतक मेरी बीवी मुझसे प्यार नहीं कर पाई।” इसके बाद रोहित अरमान को ढोंगी, सौतेला और न जाने क्या-क्या कह देता है जिससे माधव गुस्से में रोहित पर हाथ उठा देता है। माधव थप्पड़ जड़ने ही वाला होता है कि दादीसा बीच में आकर माधव को रोक लेती हैं।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अरमान की नफरत में रोहित चोरी-छिपे एक बार फिर घर छोड़कर जा रहा होता है कि तभी अभीरा आकर उसे रोकती है। अभीरा रोहित को अपने अंदाज में समझाती है। अभीरा रोहित को उसके जाने के बाद घरवालों की क्या हालत हुई थी इससे रूबरू कराती है। जिसके बाद इमोशनल होकर रोहित रुक जाता है। ये देखकर विद्या और माधव खुश हो जाते हैं। हालांकि रोहित ने साफ़ कर दिया है कि उसका अरमान से कोई रिश्ता नहीं है। अब अपने भाई की इतनी नफरत पाकर अरमान भी बुरी तरह से टूट गया है। 

Full View

Tags:    

Similar News