Wrong Tom Holland tagged : फैन क्लब ने कर दिया 'गलत' टाॅम हाॅलैंड को टैग, खबर हो गई वायरल

Wrong Tom Holland tagged :नीता मुकेश अंबानी कल्चचर सेंटर ( NMACC) से जुड़ी खबरें आजकल सुर्खियों में हैं। बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड के सितारों से सजे मंच पर जो कुछ चल रहा है, उसपर पूरी दुनिया की नज़र है।

Update: 2023-04-04 06:07 GMT

Wrong Tom Holland tagged :नीता मुकेश अंबानी कल्चचर सेंटर ( NMACC) से जुड़ी खबरें आजकल सुर्खियों में हैं। बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड के सितारों से सजे मंच पर जो कुछ चल रहा है, उसपर पूरी दुनिया की नज़र है। इसी बीच एक फैन क्लब ने टाॅम हाॅलैंड( स्पाइडरमैन) की जगह 'गलत ' टाॅम हाॅलैंड को ट्विटर पर टैग कर दिया। 'इतिहासकार और लेखक' टाॅम हाॅलैंड इससे खुश नहीं हैं। इसे लेकर खबरों का बाज़ार गर्म है।

दरअसल नीता अंबानी, टाॅम हाॅलैंड, सलमान खान, शाहरुख खान और ज़ेंडाया एक तस्वीर में साथ दिखाई दिए। यह तस्वीर बहुत तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के एक फैन क्लब ने इस तस्वीर के साथ इन सभी को टैग किया। लेकिन गलती से अभिनेता टाॅम हाॅलैंड की जगह इतिहासकार टाॅम हाॅलैंड को टैग कर दिया गया। यह खबर भी चुटकियों में फैल गई।

खुश नहीं हैं इतिहासकार टाॅम हाॅलैंड

अभिनेता की जगह इस तरह खुद को टैग किए जाने से इतिहासकार टाॅम हाॅलैंड खुश नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया ' it seems like the whole of India is on his time line'. आपको बता दें कि लेखक के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी अभिनेता की जगह उन्हें टैग किया जा चुका है। तब भी उन्होंने ट्वीट किया था कि यह सब रोकें।

Tags:    

Similar News