नशे में धुत होकर तेजस्वी ने करण को किया KISS, लीक हुआ VIDEO... लोग बोले-'बेडरूम में जाओ'

Update: 2022-08-01 09:31 GMT

मुंबई I टीवी के पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। बिग बॉस 15 के बाद से दोनों सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत इसी शो से हुई थी। दोनों को साथ में बहुत पसंद किया जाता है। अक्सर दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते हैं, अब उनका एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को एक पार्टी के कोने में एक दूसरे को लिप किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो लीक हो गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण और तेजस्वी, लिप लॉक करते दिख रहे हैं। वहीं कोई ये वीडियो वैनेसा रिकॉर्ड कर रही हैं। ऐसे में तेजस्वी की नजर मोबाइल पर पड़ती है और हैरानी के साथ वो कहती हैं- 'क्या तुमने ये रिकॉर्ड कर लिया?' इस पर तुरंत करण कहते हैं- 'प्लीज इसे पोस्ट कर दो, पोस्ट कर दो'। वहीं तेजस्वी दोबारा कहती हैं- 'प्लीज इसे पोस्ट मत करना, रुको प्लीज तुम इसे पोस्ट नहीं कर सकती हो।' देखिए वीडियो...

Tags:    

Similar News