वीडियो-ये क्या...इस एक्टर को दीपिका पादुकोण ने किया किस, आ रही है एक्ट्रेस की नई फिल्म...

Update: 2021-12-20 16:22 GMT

मुंबई 20 दिसंबर 2021 I  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म का नाम सामने आ गया हैं. शकुन बत्रा द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म का नाम 'गहराइयां' है. इस मूवी में दीपिका के अलावा अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य कारवा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. गहराइयां 25 जनवरी को एमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी. दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां को लेकर काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा थी. फिल्म के नाम को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई थी. अब एक्ट्रेस ने फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी रिलीज डेट भी बता दी. वीडियो पोस्ट कर वो कैप्शन में लिखती है, मेरे दिल का एक टुकड़ा. करण जौहर ने भी इसका टीजर अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है.

दीपिका ने ब्लैक कलर की ब्रालेट और बिकिनी पहन रखी है   दीपिका पादुकोण फोटो में बीच पर बैठी हुई हैl वह सिद्धांत चतुर्वेदी की ओर देख रही हैl वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी भी उन्हें देख रहे हैंl अगली फोटो में दीपिका पादुकोण सीन समझती हुई नजर आ रही हैl अगली फोटो में दीपिका पादुकोण को समुद्र किनारे देखा जा सकता हैl वह कैमरे की ओर देख रही हैंl वहीं सिद्धांत की पीठ इसमें नजर आ रही हैl अगली फोटो मुंबई की हैl इसमें दीपिका सीन करते हुए देखी जा सकती हैl अगली फोटो में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और रजत कपूर नजर आ रहे हैंl खास बात यह है कि यह सभी फोटो ब्लैक एंड वाइट में हैल बत्रा की जौस्का फिल्म्स के सहयोग से धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, फिल्म एक रिलेशनशिप ड्रामा है जो जटिल आधुनिक रिश्तों की गहराई में गोता लगाती है. निर्माता करण जौहर ने कहा कि 'गहराइयां' आधुनिक रिश्तों का एक गहन, वास्तविक और ईमानदार अवलोकन है, और शकुन ने मानवीय भावनाओं की जटिलताओं को चित्रित करने का अभूतपूर्व काम किया है. अमेजॅन प्राइम वीडियो के कंटेंट लाइसेंसिंग के प्रमुख मनीष मेंघानी ने कहा कि यह वास्तव में एक विशेष कहानी है, जिसे शकुन बत्रा द्वारा उत्कृष्ट रूप से बुना गया है, जो एक बार फिर जटिल मानवीय भावनाओं को चित्रित करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करती है.

दीपिका ने शेयर किया था पोस्ट     इससे पहले दीपिका ने बिहाइंड द सीन की कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- 'हां... थोड़ा इंतजार हो गया... लेकिन जैसा कि कहा जाता है... कभी-कभी आप किसी चीज का जितना इंतजार करते हैं उसके आने पर उसकी ही सराहना करते हैं। उम्मीद है, यहां भी यही सच होगा। मुझे लगा यह जादुई है और मैंने इसमें हिस्सा लेने पर भरोसा जताया। पूरे दिल से धन्यवाद और आभार। गहराइयां' को शकुन बत्रा की जूस्का फिल्म्स के सहयोग से धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह 25 जनवरी को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर वर्ल्डवाइढ रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग गोवा, मुंबई और अलीबाग में हुई है।

OTT पर रिलीज होगी    दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'गहराइयां' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी दीपिका ने खुद फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर दी है। टीजर में यह भी बताया गया है कि शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 25 जनवरी 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

Tags:    

Similar News