VIDEO-मलाइका ने फराह खान के साथ किया ऐसा डांस, मुन्नी बदनाम और छैयां छैयां पर जमकर लगाए ठुमके...देखें

Update: 2022-12-07 08:46 GMT

मुंबई I  बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने मोस्ट अवेडेट शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के जरिए कमबैक किया है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर बातें करते रहते हैं। मलाइका इस दौरान काफी मस्ती करती रहती हैं और इस वक्त ऐसा ही एक मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी शानदार है और उनके साथ इस वीडियो में फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान नजर आ रहीं हैं।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने और फराह खान के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'आपने सही अंदाजा लगाया कि हमें क्या मिल गया है। ' मलाइका के शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले टीवी पर उन्हीं का 'छैंया छैंया' और इसके बाद 'मुन्नी बदनाम' दिखाई देता है। इसके बाद टीवी पर लिख के आता है कि आपका आपका फेवरेट क्या है। बस इसी के बाद वीडियो में मलाइका अरोड़ा और फराह खान नजर आते ही अपने ही अंदाज में डांस करना शुरु कर देती है। इसके बाद मलाइका अरोड़ा और फराह खान ने सबसे पहले 'मुन्नी बदनाम हुई' पर बहुत ही शानदार ढंग से ठुमके लगाए। इसके बाद दोनों ने मिलकर 'छैया छैया' पर गजब के अंदाज में अपनी कमर को थिरकाने से परहेज नहीं किया और इन दोनों गानों पर नाच कर फैंस का दिल खुश करने के बाद मलाइका और फराह ने 'अनारकली डिस्को चली' पर गजब का डांस किया। देखिए वीडियो...

Tags:    

Similar News