इंटरनेट पर कहा जा रहा इस लड़की को श्रीदेवी की हमशक्ल?... इंस्टाग्राम पर मचा रखी है धूम... देखें VIDEO
मुंबई 22 दिसंबर 2021 I सोशल मीडिया पर इनदिनों दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की हमशक्ल कही जाने वाली एक इंटस्टाग्राम यूजर्स ने धूम मचा रखी है। दीपाली चौधरी नाम की इस इंस्टाग्राम यूजर को श्रीदेवी की हमशक्ल बताया जा रहा है और उनकी पोस्ट जमकर वायरल हो रही हैं। दीपाली चौधरी की शक्ल श्रीदेवी से मिलती-जुलती है, जिसके कारण उनकी पोस्ट एवं वीडियो वायरल हो रहे हैं और साथ ही यूजर्स उन्हें दूसरी श्रीदेवी बता रहे हैं। दीपाली चौधरी के इंस्टाग्राम पर 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह श्रीदेवी के लुक में अपनी तस्वीरें और उनकी फिल्मों के सीन शूट कर पोस्ट करती रहती हैं। दीपाली चौधरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी की मशहूर फिल्मों के प्रतिष्ठित दृश्यों को फिर से बनाती हैं और उन्हें पोस्ट कर खूब चर्चाएं बटोर रही हैं। हालांकि, दीपाली चौधरी पहली ऐसी यूजर नहीं है, जिन्होंने खुद को किसी अभिनेत्री की हमशक्ल बताया है। इससे पहले कियारा आडवाणी की हमशक्ल ने भी सुर्खियों बटोरी थी। दीपाली चौधरी एक ब्लॉगर हैं। उनकी पोस्ट के नीचे कमेंट कर फैंस उनको श्रीदेवी बता रहे हैं। उनकी हर पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुये यूजर्स उन्हें दूसरी श्रीवेदी कह रहे हैं।
दीपाली ने अपने अकाउंट पर श्रीदेवी के फिल्मों के सीन्स पर लिप सिंक करते हुए कई वीडियोज शेयर कर रखे हैं जो कि वायरल हो रहे हैं। वह अपने लेटेस्ट वीडियो में श्रीदेवी की फिल्म लाडला के सीन पर एक्टिंग करते हुए दिख रही हैं। उनका लुक एवं अंदाज एकदम श्रीदेवी की तरह है जिसके कारण उनको दूसरी श्रीदेवी व श्रीदेवी की हमशक्ल कहा जा रहा है। कई यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि क्या आप श्रीदेवी हो? गौरतलब है कि मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी साल 2018 में दुबई में एक होटल में मृत पाई गईं थीं। वह वहां एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए गईं थीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 1996 में शादी की थी।