युवक छेड़ रहा था बकरे को, तभी बकरे ने जो किया वो देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी... देखें मजेदार वीडियो.

Update: 2022-01-07 10:46 GMT

नईदिल्ली 7 जनवरी 2022 I   वैसे तो जानवर इंसानों से ज्यादा समझदार होते हैं, लेकिन कई बार वे इतने गुस्से में आ जाते हैं कि संभालना मुश्किल हो जाता है. कुछ ऐसी ही घटना एक लड़के साथ हुई. इस दौरान वह दूसरों को चोट भी पहुंचा सकते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप बकरे का ऐसा रूप देखेंगे जैसा शायद ही पहले कभी देखा होगा. इसमें एक लड़का बकरे को छेड़ देता है, इसके बाद बकरा लड़के का जो हाल करता है, वह देखने लायक है. इस वीडियो को आप एक बार नहीं, बल्कि कई बार देखना चाहेंगे और खूब हंसेंगे. चलिए फिर देखते है

यह वायरल वीडियो (Video) कहां का है यह साफ नहीं है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि रात (Night) का सीन है. एक बड़ा सा आंगन है, जिसमें एक बकरा बंधा हुआ है. वहां एक लड़का (Boy) उस बकरे के लिए कुछ खाना (Food) लेकर आता है. वह खाने वाले प्लेट को वहां रख देता है, लेकिन जाते जाते वह कुछ ऐसा कर देता है जो उसके लिए जी का जंजाल बन जाता है. दरअसल वह जाते वक्त बकरे को छेड़ देता है. इसके बाद बकरा गुस्से में आ जाता है और उसे मारने के लिए आंगन ही नहीं बल्कि घर तक दौड़ जाता है. लड़का खुद को बकरे के गुस्से (Goat Angry) से बचाने के लिए इधर-उधर भागता नजर आता है. उसके पीछे बकरा भी भागता रहता है. अंत में लड़का किसी तरह कमरे (Room) के अंदर जाकर छिप जाता है और खुद को बकरे से बचाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब पसंद किया जा रहा है. इसे अलग-अलग जगहों पर शेयर भी किया जा रहा है. वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किए हैं.

Tags:    

Similar News