खत्म हुआ इंतजार: यश की 'KGF 2' से लेकर 'RRR' सहित, ओटीटी पर जल्द धमाका करेंगी ये MOVIES... देखें लिस्ट
नईदिल्ली 04 मई 2022 I सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद चर्चित फिल्में अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। देखें मूवी की पूरा लिस्ट
बीस्ट मूवी: विजय और पूजा हेगड़े अभिनीत तमिल फिल्म 'बीस्ट' सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने बुधवार, 4 मई की सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी कि बीस्ट का प्रीमियर 11 मई को पांच भाषाओं में होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स ने लिखा, "बीस्ट 11 मई को तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में नेटफ्लिक्स पर आ रही है"।
आरआरआर मूवी: बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद अब आरआरआर ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट्स की माने तो राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में जी5 पर रिलीज होने वाली है। वहीं हिंदी भाषी दर्शकों को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि एस एस राजामौली की यह फिल्म 20 मई 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।
केजीएफ 2 (KGF 2): यश और संजय दत्त की फिल्म 'केजीएफ 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है। इस फिल्म को दर्शक देखने के लिए बताब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स जल्द ही फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करेंगे।
आचार्य मूवी: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आचार्य' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि राम चरण और चिरंजिवी की फिल्म 'आचार्य' अमेजन प्राइम वीडियो को 27 मई, 2022 को रिलीज होने जा रही है।
घानी मूवी: वरुण तेज और सुनील शेट्टी की बॉक्सिंग ड्रामा 'घानी' भी 22 अप्रैल के दिन AHA Telugu पर रिलीज हो सकती है।