खत्म हुआ इंतजार : आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', अगले महीने इस तारीख को रिलीज... संजय लीला भंसाली ने किया एलान... जानिए
मुंबई 28 जनवरी 2022 I बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पिछले लंबे वक्त से अपनी अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया फिर से एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी तैयारियां भी की हैं. अब आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है.
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का एलान हो गया है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के बाद आखिरकार ये अगले महीने यानी 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। संजय लीला भंसाली ने कुछ देर पहले ही इसकी घोषणा की है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही गंगूबाई काठियावाड़ी काफी लंबे समय से चर्चा में है। बता दें कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और फिल्म के दूसरे स्टार कास्ट को कोरोना हो गया था और इसके कारण भी फिल्म की शूटिंग पूरा होने में वक्त लग गया। पिछले साल नवंबर में फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2022 तय की गई थी,
Witness her reign in cinemas near you on 25th February 2022. 👑#GangubaiKathiawadi#SanjayLeelaBhansali @ajaydevgn @aliaa08 @prerna982 @jayantilalgada @PenMovies @saregamaglobal pic.twitter.com/SJ5myx1X3u
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) January 28, 2022
हालांकि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज डेट डाल दी गई। इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। आलिया फिल्मों में दमदार किरदार निभाती हैं, लेकिन पहली बार वो डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं। काफी पहले इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। हालांकि इसका ट्रेलर फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया था। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा वो फिल्म 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी भी रिलीज पोस्टपोन कर दी गई।इसके अलावा वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। दर्शक रणबीर और आलिया को पहली बार स्क्रीन पर साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। आलिया रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का भी हिस्सा बनेंगी जिसका एलान कुछ महीनों पहले ही हुआ है।