शादी के दिन चक्कर खाकर गिरी दुल्हन, जानें लड़की के साथ क्या हुआ.... पढ़े पूरा मामला

Update: 2021-12-05 11:43 GMT

नईदिल्ली 5 दिसंबर 2021 I शादी का दिन हर किसी की जिंदगी में बेहद खास होता है। लेकिन अगर उस दिन थोड़ी भी गड़बड़ हो जाए तो उसका जिंदगी भर मलाल रहता है। लेकिन यहां तो शादी के दिन दूल्हा और दुल्हन के साथ जो हुआ वो उसे जिंदगी भर नहीं भूल सकते। दुल्हन पहले तो दूल्हे के ऊपर चक्कर खाकर गिर गई फिर संभली तो उल्टी करने लगी। इतने में पास खड़े बच्चे ने दुल्हन की ड्रेस पर पॉटी कर दी। इस घटना को सुनकर कहीं आप सिर तो नहीं पकड़ने लग गए। चलिए जानते हैं सिलसिलेवार पूरी घटना। ये वाकया अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में हुआ। दुल्हन कोई और नहीं 22 साल की टिकटॉक स्टार होली लिनिया डारनेल है। डारनेल ने अपनी घटना की पूरी कहानी टिकटॉक पर बयां की है। उन्होंने बताया कि शादी का दिन वह कभी नहीं भूल सकती। वो कहती हैं, "शादी की तैयारियों के कारण काफी थक गई थी। उस दिन (शादी वाले दिन) मुझे शायद लो बीपी हो गया था।


रिपोर्ट के मुताबिक हॉली और उनके बॉयफ्रेंड ने कोर्ट में जाकर शादी की और उसके बाद जश्न में डूब गए. जश्न के अगले दिन दोनों ने प्लान किया जब पूरा परिवार जुटा हुआ है तो क्यों ना वो ईसाई धर्म के हिसाब से भी शादी के बंधन में बंध जाएं. इस वजह से दोनों ने एक प्रीस्ट को बुलाया और उस दिन एक नकली शादी ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार मनाने का प्लान किया. पिछले दो दिनों से दोनों काफी थक गए थे. हॉली को लो ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी इसलिए उस दिन वो काफी कमजोर मेहसूस कर रही थीं. जब दोनों प्रीस्ट के सामने खड़े हुए तभी हॉली को चक्कर आने लगा. उनके पति को लगा कि शायद वो मजाक कर रही हैं मगर हॉली सच में ही चक्कर खाकर पति के ऊपर ही गिरने लगीं तो उन्होंने उसे संभाला. जैसे ही महिला संभली, वैसे ही उसे उल्टी लगी और साइड हटकर वो उल्टी (Bride Vomit on Wedding Day) करने लगी. इतना ही नहीं, उल्टी करने के दौरान वहां उनका छोटा भतीजा खड़ा हुआ था जिसे उसी समय प्रेशर मेहसूस हुआ और उसने हॉल के गाउन पर ही पॉटी कर दी. हॉली ने इस पूरी घटना को टिकटॉक वीडियो में बताया है. लोग ये सुनकर हैरान हैं जबकि बहुत से लोग उनकी इस बात को सुनकर हंस भी रहे हैं

Tags:    

Similar News