Thank You For Coming : शहनाज गिल की फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' का एलान, रिलीज हुआ Sizzling पोस्टर

Thank You For Coming: पंजाब की कटरीना कैफ बनकर देशभर में पॉपुलर हुई शहनाज गिल आज सबके दिलों की धड़कन बन चुकी हैं. शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने शो बिग बॉस 13 में अपनी बचकानी हरकतों से देशभर में पहचान बनाई थी.

Update: 2023-08-10 15:09 GMT

Thank You For Coming: पंजाब की कटरीना कैफ बनकर देशभर में पॉपुलर हुई शहनाज गिल आज सबके दिलों की धड़कन बन चुकी हैं. शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने शो बिग बॉस 13 में अपनी बचकानी हरकतों से देशभर में पहचान बनाई थी. वहीं, अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी है. सलमान खान के साथ काम करने के बाद अब अनिल कपूर के साथ एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करने वाली है. शहनाज की फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है.

Full View

शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म का नाम है 'थैंक्यू फॉर कमिंग' (Thankyou For Coming) है. फिल्म का पहला लुक एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस फिल्म में शहनाज के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor), भूमि पेडनेकर भी अहम किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा एक्टर करण कुंद्रा भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहें हैं. वहीं कॉमेडियन कुशा कपिला भी इस फिल्म में दिखाई देंगी.

पोस्टर में आखिर है कौन?

फिल्म के पोस्टर में एक्ट्रेस टॉपलेस होते हुए किलर पोज देती नजर आ रही है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि फिल्म का जो पोस्टर रिलीज किया गया है उसमें आखिर है कौन. कोई कह रहा है कि ये शहनाज है तो कोई कह रहा है कि ये भूमि पेडनकर (Shehnaaz Gill Or Bhumi Pednekar) है. पोस्टर के पीछे अभी सस्पेंस छुपा हुआ है. फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Tags:    

Similar News