Swara Bhasker Pregnant: कंफर्म, कंफर्म...कंफर्म! स्वरा भास्कर बनेगी मां, पति फहाद के साथ बेबी बंप की तस्‍वीरें आईं सामने...देखें

Update: 2023-06-06 09:42 GMT

Swara Bhasker Pregnant: मुंबई I बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने तीन महीने पहले ही एक इंटीमेट सेरेमनी में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की थी. तब से फैंस एक्ट्रेस के गुड न्यूज देने का वेट कर रहे थे। फाइनली स्वरा ने अनाउंस कर दिया है कि वे मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है।

दरअसल, एक्ट्रेस स्वरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। फोटो में स्वरा अपने पति फहद के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है।, "कभी-कभी आपकी सभी प्रेयर्स का आंसर एक साथ मिलता है! जैसे ही हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं।, ब्लेस, ग्रेटिट्यूड, एक्साइटेड (और क्लूलेस!)!" स्वरा के पोस्ट पर सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने लिखा, ढेर सारा प्यार। भगवान का आशीर्वाद बना रहे। लिटिल वन के लिए बधाइयां। प्रिया मलिक ने लिखा- बधाई। एक्ट्रेस तिलोतमा लिखती हैं, ओह डियर ढेर सारी बधाई।


बता दें कि स्वरा भास्कर ने इसी साल 16 फरवरी को समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ शादी की। प्री-वेडिंग और शादी की रस्में दिल्ली में हुईं। उसके बाद रिसेप्शन का आयोजन दिल्ली के साथ मुंबई में किया गया। जहां नेता, बॉलीवुड सेलेब्स और जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। स्वरा और फहाद की मुलाकात 2019 में प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। काफी समय से वे एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन इसका किसी को पता नहीं चल पाया था। बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर स्वरा ने जानकारी दी।

Tags:    

Similar News