कृषि कानून वापस होने पर खुश हुए सोनू सूद, दिया ये बड़ा बयान... जानिए क्या कहा...

Update: 2021-11-19 15:19 GMT

मुंबई 19 नवंबर 2021 I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन करते हुए एक साल से विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद किसानों के साथ साथ बॉलीवुड में भी खुशी की लहर है। तमाम एक्टर्स सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों की जीत पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किसानों के लिए बड़ी बात कही हैं। सोनू सूद ने सबसे पहले अपने ट्विटर आकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा 'किसान वापिस अपने खेतों में आयेंगे, देश के खेत फिर से लहराएंगे। धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया। जय जवान जय किसान। 'इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह अनाज मंडी में नजर आ रहे हैं और बासमती चावल के बारे में बता रहे हैं। उनके आस पास सभी अनाज मंडी के लोग उन्हें देखकर बेहद खुश हैं। इस वीडियो के साथ ही सोनू सूद ने लिखा हैं 'जय जवान जय किसान'सोनू सूद को पहले भी किसानों के हक में बोलते देखा गया है। वह लॉकडाउन से ही लोगों की निस्वार्थ सेवा करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में जब देशभर के किसानों को उनका हक मिला तो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाइयां दी।

पीएम मोदी ने क्या कहा? :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज देश के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान कर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हमने तीनों कृषि कानून को निरस्त करने का फ़ैसला किया है. मकसद ये था कि देश के किसानों को, खासकर छोटे किसानों को, और ताकत मिले, उन्हें अपनी उपज की सही कीमत और उपज बेचने के लिए ज्यादा से ज्यादा विकल्प मिले आज मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हमने तीनों कृषि कानून को निरस्त करने का फ़ैसला किया है. बरसों से ये मांग देश के किसान, देश के कृषि विशेषज्ञ, देश के किसान संगठन लगातार कर रहे थे. पहले भी कई सरकारों ने इस पर मंथन किया था.उन्होंने कहा, ''इस बार भी संसद में चर्चा हुई, मंथन हुआ और ये कानून लाए गए. देश के कोने-कोने में कोटि-कोटि किसानों ने, अनेक किसान संगठनों ने, इसका स्वागत किया, समर्थन किया. मैं आज उन सभी का बहुत आभारी हूं. हमारी सरकार, किसानों के कल्याण के लिए, खासकर छोटे किसानों के कल्याण के लिए, देश के कृषि जगत के हित में, देश के हित में, गांव गरीब के उज्जवल भविष्य के लिए, पूरी सत्य निष्ठा से, किसानों के प्रति समर्पण भाव से, नेक नीयत से ये कानून लेकर आई थी, लेकिन इतनी पवित्र बात, पूर्ण रूप से शुद्ध, किसानों के हित की बात, हम अपने प्रयासों के बावजूद कुछ किसानों को समझा नहीं पाए.''

वहीं, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा, ''जीत गए आप. आप की जीत में सब की जीत है.''

Similar News